परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शनिवार को सुबह एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंम्पती को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के समीप की हैं। घटना में दंम्पती की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के गंभीर गांव निवासी रामाशीष महतो के 35 वर्षीय पुत्र अच्छेलाल महतो तथा अच्छेलाल महतो की पत्नी 29 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई हैं। घायल दंपति ने बताया कि रघुनाथपुर से नौतन बाइक से जा रहे थे तभी हुसैनगंज के फरीदपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित बस ने उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि बाइक से गिरने के बाद उनके हाथ पैर ठंढे पड़ गये। कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। सड़क पर चीख़ रहे हम दिनों दंम्पती को देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ लगी तो किसी ने हमारी मदद करने की बात कहीं। इसके बाद कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने किसी गाड़ी से इलाज के लिए उन्हें सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी इलाज चल रही हैं। आपको बताते चले कि अच्छेलाल महतो अपने परिवार कब मात्र एक ही कमाऊ सदस्य है। परिवार को लोगों की घटना की जानकारी होते ही सबके होश उड़ गए। जो जहां था वह वहीं से सिवान सदर अस्पताल के लिए रुख अपनाया। चिकित्सकों की माने तो स्थिति सामान्य हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…