महाराजगंज: होली व शबे-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमडंल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को होली व शबे-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम संजय कुमार ने की। एसडीएम ने शांति समिति के सदस्यों को होली एवं शबे-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए कई आवश्यक सुझाव व निर्देश दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण व भाईचारा के साथ मनाने को लेकर सदस्यों से विचार विमर्श किया। 17 मार्च को रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम निश्चित है।

18 मार्च को होली व रात्रि में शब-ए-बारात मनाई जाएगी। ऐसी स्थिति में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि 17 मार्च की रात और 18 तारीख को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। मौके पर ईओ हरिश्चंद्र, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, बीडीओ रवि रंजन, दरौंदा बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, मोहन कुमार पद्माकर, प्रो. अभय कुमार सिंह, शक्ति शरण, हरिशंकर आशीष व ई. अशोक कुमार थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026