Categories: छपरा

सारण में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में लूटपाट के दौरान 2 लोगों को मारी गोली

छपरा: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है जिले के मढौरा थाना अंतर्गत आर के ज्वेलर्स पर छह की संख्या में आए अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग शुरू कर दी। यह घटना दिन के 12:00 बजे के आसपास हुई है। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। एक दुकान के मालिक है और दूसरा उनका स्टाफ है दुकान के मालिक को हाथ में गोली लगी है।

जबकि उनके स्टाफ को सर मे गोली लगी है और उसकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है और लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद वहां पर कोहराम मच गया और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। घटना पर पहुंची मरहौरा पुलिस और मढौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के साथ कई वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

गंभीर रूप से घायल वर्कर का नाम अनिल कुमार है उसके पिता का नाम बृजनंदन प्रसाद ग्राम झखरी मरहौरा के रहने वाला है। इसके सर मे गोली लगी है। वह दुकान के मालिक ब्रजभूषण प्रसाद को दाहिने हाथ में गोली लगी है। गौरतलब है कि जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बराबर कार्यवाही की जाती है लेकिन इसके बदौलत बेखौफ अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं गौरतलब है कि सारन जिले में सीएसपी और सोने-चांदी के दुकानदार अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट बने हुए हैं। अभी कितने की लूट हुई है इसका पता नहीं चल पाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026