महाराजगंज: ओडीएफ घोषित होने के बावजूद लोग खुले में शौच जा रहे लोग

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत को 28 मई 2018 को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। नगर पंचायत द्वारा यह कहा गया कि हर घर में शौचालय का निर्माण हो चुका है, लेकिन आज भी लोग खुले में शौच करने जा रहे हैं। शौचालय बनाने के लिए नगर पंचायत के 14 वार्डों में जन जागरुकता अभियान चलाया गया। जगह-जगह दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लिखा गया। नगर पंचायत की माने तो 14 वार्डों में 4721 शौचालय बनाने का लक्ष्य था। इसमें पहले से 2861 शौचालय बन गया था। शेष 1860 शौचालय का निर्माण कर लक्ष्य को पूरा कर ओडीएफ घोषित कर दिया गया।वहीं मुख्य पथ स्थित बोर्ड मिडिल स्कूल के समीप, प्रखंड कार्यालय परिसर में, जरती मां मंदिर के समीप तथा वार्ड संख्या 12 स्थित ब्रह्म स्थान के समीप चार डुप्लीकेश शौचालय का निर्माण किया गया।

इस पर 15 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए गए। इन चारों डुप्लीकेस शौचालय को साफ सफाई की जिम्मेदारी एक एनजीओ को दी गई। एनजीओ की मनमानी से प्रखंड परिसर, ब्रह्म स्थान तथा जरती मां के समीप के शौचालय में बराबर ताला बंद रहता है। जब कोई शौच के लिए जाता है तो चाबी उपलब्ध नहीं होता है। वहीं मुख्य पथ स्थित बोर्ड मिडिल स्कूल के समीप का शौचालय में प्रतिदिन लोग जाते हैं, लेकिन उसके अगल-बगल गंदगी का अंबार लगा रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। 14 वार्डों में जिन-जिन लोगों का शौचालय बना है उसे प्रति लाभुक 12 हजार रुपये दिए गए।

गड्ढा खुदाई के बाद प्रथम किस्त के रूप में 7500 रुपये तथा उसके बाद शौचालय निर्माण के बाद दूसरी किस्त 4500 रुपये दिए गए।वहीं वार्ड संख्या तीन, वार्ड संख्या छह एवं वार्ड संख्या नौ सहित कुछ अन्य वार्डों में लोग प्रतिदिन सड़क के किनारे, रेलवे लाइन के किनारे शौच करते देखे जाते हैं। अब यह सोचने की बात है कि जब नगर पंचायत 2018 में नगर पंचायत को ओडीएफ घोषित कर सरकार से पुरस्कृत हो गया,लेकिन उसके बाद भी लोग खुले शौच में शौच कर रहे हैं। यह अशोभनीय है। नगर पंचायत के ईओ ई. हरिश्चंद्र ने बताया कि शौचालय बनने के बाद जो भी खुले में शौच जा रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026