✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात्रि एक नाबालिक लड़की को गांव के ही एक बालिग लड़का ने सोने के दौरान घर में घुसकर जबरन मुंह बांध कर पीछे से झाड़ी में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।इस घटना की जानकारी होते ही पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के चंदन कुमार को आरोपित किया है।उक्त घटना को लेकर मंगलवार की अलसुबह से पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा। उधर प्राथमिकी दर्ज के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के दिशा निर्देश के आलोक में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता सह महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने आरोपी को कानूनी कार्रवाई करते हुए धर दबोचा।गिरफ्तारी व कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता ने आरोपित को आईपीसी एवं सीआरपीसी के अंतर्गत बनाए गए नियमों का पालन करते हुए पीड़िता एवं आरोपी को मेडिकल चेकअप हेतु सिवान सदर अस्पताल लाया।
जहां मौजूद चिकित्सकों ने विधिवत रूप से दोनों का मेडिकल चेकअप किया।दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता सह महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई करते हुए पीड़िता एवं आरोपी को विधिवत रूप से बुधवार को माननीय सिवान स्तिथ न्यायालय में प्रस्तुत कराई जाएगी।जिसकी प्रक्रिया चल रही है।महिला सब इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने बताया कि आईपीसी के पास्को एक्ट समेत कई सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पीड़िता की मां के लिखित तहरीर पर दर्ज की गई है।उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता एवं उसके स्वजनों को हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।मेरे द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी के अनुशंसा पर इस मुकदमे को स्पिडी ट्रायल के तहत चलाने के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…