महाराजगंज: पटना में लाठीचार्ज का जवाब बिहार की जनता देगी : सांसद

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज 13 जुलाई को पटना में भाजपा द्वारा शांति पूर्वक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जिस बर्बर तरीके से पार्टी के नेताओं पर लाठीचार्ज किया उसका जवाब बिहार की जनता 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान देगी। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सोमवार की शाम पूर्व उप प्रमुख रामाशंकर सिंह के आवास पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि उस समय ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी पर प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दे दिया गया। सांसद ने कहा कि जानबूझकर मेरी हत्या करने की नीयत से हम पर लाठी बरसाई गई।

उन्होंने कहा कि जब हमलोग शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे तब पुलिस क्यों उग्र हो गई। इससे यह प्रतीत होता है कि सरकार के इशारे पर यह कार्य हुआ है। सांसद ने कहा कि विपक्ष कितना भी एकजुट हो जाए पटना से लेकर बेंग्लुरु तक बैठक कर ले, लेकिन 2024 के चुनाव में केंद्र में मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि महाराजगंज से बसंतपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग को सर्व का प्राक्कलन बनाने का आदेश दिया गया है। इस अवसर पर पूर्व उपप्रमुख रामाशंकर सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, प्रकाश सिंह पप्पू, प्रो. प्रभात सिंह, भाजपा सुप्रिया जायसवाल, रामबाबू प्रसाद, मानवेंद्र कुमार अभय, शांता सिंह, प्रो. प्रमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026