महाराजगंज: समस्याओं को ले मुख्यमंत्री से मिलेंगे चेतनापुरी के लोग

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के चेतनापुरी मोहल्ले में जलजमाव एक बड़ी समस्या है। जलजमाव की समस्या का निदान कैसे किया जाए इसके लिए चेतनापुरी के लोग काफी चिंतित हैं। यहां के लोग कई बार जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का स्थाई निदान किसी ने नहींं किया। इसके बाद नगरवासी थक-हाकर बैठ गए हैं। मोहल्ले के प्रो. सुबोध सिंह, डा. रामनारायण पाठक, शांता कौशलेंद्र सिंह, मदन प्रसाद, मनोज कुमार, मोहन सिंह आदि ने कहा कि दो- तीन दिनों में पटना जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया जाएगा तथा इसके स्थायी समाधान की मांग किया जाएगा।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में वार्ड संख्या 14 चेतनापुरी मोहल्ले की नारकीय स्थिति है। यहां हमेशा जल जमाव की समस्या बनी रहती है। पानी की बदबू से घर में रहना और बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। इसकी शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनने वाला नहीं मिलता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026