महाराजगंज: बिचड़ा तैयार नहीं होने से किसानों के लिए चुनौती बनी धान की रोपनी

परवेज अख्तर/सिवान: विगत दो माह से असमय हो रही मूसलधार बारिश ने किसानों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. इस वर्ष खेतों में लगातार पानी लगे रहने के चलते किसान रोहिण नक्षत्र में धान की बीज का बुआई नहीं कर सके. नतीजतन किसानों को पानी लगे खेतों में ही धान का बीज बोना पड़ा.किंतु लगातार हो रही वर्षा से खेतों में उगाए गए धान का बिचड़ा विकसित होने के बजाय सांसे गिन रहा है. समय पर बिचड़ा तैयार नहीं होने व खेतों में पानी अधिक रहने के चलते धनरोपनी करना किसानों के समक्ष चुनौती बना हुआ है.

प्रखंड के विभिन्न पंचायत के  किसानों ने बताया कि लगातार वर्षा होते रहने से न तो समय पर खेत की जुताई हो सकी और न ही किसान बीज की बुआई कर सके. थक हारकर किसानों को पानी लगे खेतों में ही बीज बोना पड़ा. खेतों में लगातार पानी लगे रहने के चलते बिचड़ा का पौधा काफी कमजोर है. आद्रा नक्षत्र में किसान धान की रोपनी प्रारंभ कर देते थे.किंतु इस वर्ष आद्रा नक्षत्र में किसानों का बिचड़ा भी तैयार नहीं हो सका है. ऐसे में इस वर्ष किसानों को खरीफ फसल का पैदावार लेना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026