महाराजगंज: नहीं हुआ भाड़ा तय, मनमाना भाड़ा वसूल रहे वाहन वाले

प्रशासन व वाहन संघ नहीं लगा रहे अंकुश, आमलोगों की कट रही जेब

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज स्थानीय वाहन स्टैंड से विभिन्न रुटों में जाने बाली बसों सहित अन्य वाहनों में किराये की वसूली मनमाने तरीके से की जा रही है. जिससे आम यात्रियों को काफी परेशनी हो रही है. प्रशासन व वाहन संघ दोनों चुप्पी साधे हैं. आम यात्रियों की लगातार मांग पर कोई संज्ञान नहीं हो रहा है. वाहन या बस पर बैठने के बाद मांग गया किराया मुसाफिरों को मजबूरी में देना पड़ रहा है.नहीं देने पर जबरन वसूला जा रहा है या कंडक्टर के द्वारा उतरने को कहा जा रहा है. वाहनों पर किराया लेने के लिए कहीं कोई चार्ट नहीं लगाया गया है व न ही निर्धारित भाड़ा सार्वजनिक किया जा रहा है. यात्री सुरेंद्र सिंह, राजू कुमर, मो. इरशाद, प्रफुल्ल कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, नवीन सिंह, राजीव कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, सुधीर आदि ने बताया कि मुंगमांगा किराया वसूला जा रहा है. टिकट काटने वाले वाहन एजेंटों का दबाव है. पैसा चुकना ही पड़ता है.

कुछ कहने – सुनने पर डीजल व पेट्रोल के बढ़े दामों का हवाला देकर मुंह बंद करने का प्रयास होता है.यात्रियों का कहना है कि जिस अनुपात में डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़े हैं. उसी अनुपात में किराये की वसूली होनी चाहिए.लेकिन या पहले से दोगून किराया वसूला जा रहा है. डीजल – पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने के बाद जो किराया निधरित किया गया है. उससे भी दस – बीस रुपये अधिक वसूला जा रहा है. लोगों ने बताया कि महाराजगंज से सिवान का किराया 30 रुपये है तो अब 60 रुपये वसूला जा रहा है, जबकि महाराजगंज से भगवानपुर का किराया 60 से 80 रुपये व दारौदा के लिए 30 रुपये लिया जा रहा है.इस मामले पर प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले राय है. परिवहन विभाग कुछ नहीं कह रहा है व न ही वाहन संघ इस पर कोई पहल कर रखा है. यात्रियों का प्रशासन से मांग है कि किराया निर्धारित हो व उसका चार्ट वाहनों पर लगाया जाये. इस संबंध में महाराजगंज एसडीओ रामबाबू प्रसाद ने कहा कि अगर वाहन संचालकों की यदि मनमानी सामने आती है तो इसकी जांच कर कार्रवाई कि जायेगी. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जल्द महाराजगंज स्टैंड मे संचलित यात्री वाहनों में किराया वसूली की जांच की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024