महाराजगंज: चंदन हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव निवासी सीता शिवजी यादव के पुत्र राजा यादव व जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के काला डुमरा निवासी देवराज यादव के पुत्र राजू यादव है.ज्ञात हो कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव में 31 जून की शाम भूमी विवाद को लेकर चंदन यादव नामक एक युवक को चाकू और फसूली से मार कर मौत के घाट उतार दिया है.मृतक गांव से एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था.

मकान से थोड़ी दूरी पर पहले से घाट लगाए बैठे तकरीबन छह सात की संख्या में आरोपियों ने अपने घर के सामने अचानक रोक कर चाकू, फसुली आदि हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था.घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि महाराजगंज कांड संख्या 161/22 के हत्या कांड में शामिल नामजद अभियुक्त राजा यादव व राजू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है. शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जायेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026