परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना के खैरवां के पास से ननिहाल आई नाबालिग लड़की को भगा लिया गया है. इस मामले में लड़की के मामा बैजनाथ राय के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. आवेदन में मामा ने कहा है कि उनकी भगिनी 24 मई को उनके यहां आई थी.
यहां आने के चौथे दिन 27 मई को वापस अपने घर मशरख थाना क्षेत्र के अरना जा रही थी. तभी रास्ते में खैरवां और सुघरी के बीच से उसे शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगा लिया गया. इस मामले में उसने उसी के गांव के एक युवक बादल सिंह को आरोपित किया है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस भगाई गई लड़की व उसके प्रेमी युवक को बरामद करने में लगी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…