परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के माधी गांव में सत्येंद्र सिंह की हत्या मामले में पुलिस को अब तक कुछ विशेष सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि वह बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन कुछ विशेष सफलता हाथ नहीं लगी है। बता दें कि घटना में बदमाशों ने 20 सितंबर की रात्रि सत्येंद्र सिंह एवं उनके पुत्र चंदन कुमार सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया था।
इसमें सत्येंद्र सिंह की 22 सितंबर को पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र चंदन कुमार सिंह को सदर अस्पताल से इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। इस मामले में चंदन सिंह के फर्द बयान पर गांव के रंजय कुमार सिंह समेत दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने अफराद मोड़ पर शव को रखकर दो घंटों तक सड़क जाम किया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…