परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के अतरसुआ स्थित राजकीय प्राथमिक मकतब विद्यालय में शनिवार की दोपहर भारी वर्षा के दौरान विद्यालय के छज्जा का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा घायल हो गई। घटना के दौरान विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद गांव के स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हो गए और घायल छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्रा अतरसुआ निवासी अजीजुल खान की पुत्र कुलशुम खारून बताई जाती है। उसके पैर में चोट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 11 बजे से जोरदार वर्षा होने लगी। इसी दौरान विद्यालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।
तभी विद्यालय के छत का प्लास्टर गिरने लगा। प्लास्टर कक्षा में बैठी छात्रा कुलशुम खारून के शरीर पर गिर गया और वह घायल हो गई। उसके पैर में चोट आई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लाेगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य रेयाज अहमद ने बताया कि उस वक्त कक्षा में करीब 55 छात्र थे। संयोग रहा कि केवल एक छात्रा घायल हुई। ऊपर वाले का शुक्र है कि बड़ी घटना नहीं हुई। ज्ञात हो कि इस विद्यालय में दो कमरे हैं जो काफी जर्जर अवस्था में हैं। छत के नीचे हिस्से का प्लास्टर जर्जर है इससे बरसात का पानी टपकता रहता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…