महाराजगंज: माहे रमजान के पहले जुमे को उमड़े नमाजी

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय सहिसत महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे माहे रमजान के पहले जुमा पर शहर के पुरानी बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद व नखास चौक स्थित छोटी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में रोजेदार और नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों ने मुल्क की अमन चौन, देश की तरक्की और आपसी भाईचारिगी दुआएं मांगी. महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की. अहले सुबह रोजेदारों ने सहरी कर रोजा शुरू किया. फिर दोपहर विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर जुमा कि नमाज अदा की. साढ़े 12 बजे से ही शाही जामा मस्जिद व छोटी मस्जिद में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी.

अजान शुरू होने तक पूरा मस्जिद नमाजियों से भर गया.भीड़ की वजह से कई नमाजियों ने मस्जिद के बाहर परिसर में नमाज अदा कर दुआ मांगी. शाही जामा मस्जिद में इमाम मो. इसरारुल हक ने नमाज पढ़ाया. वही नखास चौक स्थित छोटी मस्जिद के इमाम मौलाना जहांगीर हसन ने जुमा कि नमाज पढ़ाया.इसके अलावा टेघड़ा, पोखरा,शाहपुर, गौर, रुकुन्दीपुर, बेलदारी टोला आदि मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटी.इस मौके पर इमाम और मौलानाओं ने तकरीर पेश किये. रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर नमाजियों को परेशानी न हो इसके लिए मस्जिदों में खासा इंतजाम किये गये थे. इसके बाद इफ्तार की तैयारी शुरू हो गयी. यानि कुल मिलाकर शुक्रवार को पूरा दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों का पुरा दिन इबादत में बीता. खासकर नन्हें-मुन्हें नमाजियों में उत्साह दिखा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026