परवेज अख्तर/सीवान: महाराजगंज मुख्यालय के नखास चौंक स्थित मां दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव 31 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए पूजा समिति के सदस्य रामबाबू प्रसाद ने बताया कि मां दुर्गा की मंदिर का रंग रोगन कर सजाया संवारा गया है।
वहीं बगल में पूजा मंडप को बनाया गया है। वहीं बगल स्थित पत्रकार नगर में प्रवचन के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी की सुबह में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ आरंभ होगा तथा इसकी पूर्णाहुति आठ फरवरी को होगी। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम वृंदावन से पधारी प्रियंका शास्त्री द्वारा प्रवचन किया जाएगा। महायज्ञ को ले शहरवासियों में खुशी का माहौल है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…