परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी एवं ईओ हरिश्चंद्र ने शुक्रवार को महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड छह में बन रहे पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जिस-जिस जगह सड़क व नाला का निर्माण हो रहा है उसमें गुणवत्ता पहली प्राथमिकता होगी। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि जिस जिस वार्ड में नाला, सड़क की समस्या है उसका निदान किया जाए। उन्होंने कहा कि दशकों से सब्जी मंडी में मछली बाजार चल रहा था। आज उसे मुख्य सड़क के एक किनारे कर देने से मछली व्यवसायियों एवं ग्राहकों को सहूलियत हो गई है। इस मौके पर वार्ड पार्षद रंजू देवी, पूर्व वार्ड पार्षद शक्ति शरण, राजेश कुमार, सीपू कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…