आंदर: रास्ता अवरुद्ध होने के विरोध में थाना पहुंचे ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के जैजोरी गांव में दो पक्षों में चल रहे भूमि विवाद को लेकर दोनों लोगों ने पूरे गांव का रास्ता बंद कर दिया है। इससे नाराज गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को थाना पहुंच गए और न्याय की मांग करने लगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अवरुद्ध किए गए सड़क चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के श्याम देव सिंह एवं संत सिंह के बीच आपसी भूमि विवाद चल रहा है जिसको लेकर पूरे गांव का रास्ता बाधित कर दिया गया है।

इससे गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जैजोरी गांव निवासी श्याम देव सिंह, संत सिंह, विशाल कुमार एवं वेदांती देवी समेत आदि लोगों को नोटिस जारी कर शनिवार को थाने में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने थाने पर पहुंचे हुए सभी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रघुनाथपुर के अंचलाधिकारी के पास भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026