महाराजगंज: प्रधानमंत्री की अमेरिका व मिश्र यात्रा ऐतिहासिक : सांसद

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में अमेरिका एवं मिश्र यात्रा ऐतिहासिक रहा। इससे भारत का नाम रोशन हुआ है। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बुधवार को काजी बाजार में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका एवं मिश्र में प्रधानमंत्री की बातों को लोगों ने सुनी शायद आजतक ऐसा नहीं हुआ था। सांसद ने कहा कि पूरे देश में नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिससे लोगों को यह समझ में आ रहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नौ वर्षों में क्या-क्या विकास हुआ है।

सांसद ने कहा कि विपक्ष की गोलबंदी कभी कारगर नहीं होगी। चुनाव आते आते वे तास के पत्ते की तरह बिखर जाएंगे। विपक्ष ने आजतक जितने घोटाले किया गया है वह घोर अपराध है। इस मौके पर भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, संजय सिंह राजपुत, नपं के पूर्व उपाध्यक्ष बलिराम प्रसाद बलि, वार्ड पार्षद चंपा देवी, पतिराम सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कृष्ण गोपाल, विशपद्माकर आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026