सिसवन: सावन मास को लेकर मेंहदार में तैयारी शुरू, बैरिकेडिंग का कार्य जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सावन मास को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। जगह-जगह ड्राप गेट बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के रहने, पेयजल, शौचालय, पुलिस बल के रहने आदि को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन द्वारा तैयारी शुरू की जा चुकी। जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस वर्ष सावन महीने के 59 दिनों तक हर हर महादेव के नारे गूंजेंगे।, क्योंकि मलमास होने के कारण सावन महीना पूरे 59 दिनों का है। मंदिर प्रबंधन व प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां हर सावन महीने में श्रावणी मेला लगता है व लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल के सावन मास काफी माह है, क्योंकि इस बार 30 नहीं बल्कि पूरे 59 दिनों के पड़ रहे हैं। सावन माह भगवान शिव का सबसे प्रिय मास माना जाता है।

इस दिन भक्तगण भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ हर सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा 19 साल बाद हो रहा है, जब सावन मास 59 दिन के पड़ रहे हैं। हिंदू पंचांग विक्रम संवत 2080 में इस साल अधिक मास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल पूरे 13 मास होंगे। पंचांग के अनुसार इस साल 2023 सावन चार जुलाई से शुरू हो रहा है, लेकिन इस साल अधिक मास होने के कारण पूरे दो माह सावन रहेंगे। इसलिए 31 अगस्त को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सावन के दौरा भगवान शिव की सृष्टि का संचार करते हैं। ऐसे में वह अपने भक्तों की हर एक पुकार को आसानी से सुन लेते हैं। सावन के दौरान भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक, दूध अभिषेक करने से वह अति प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सावन के दौरान कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026