महाराजगंज: अनुश्रवण समिति की बैठक में जनवितरण प्रणाली पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार ने की। बैठक में सदस्यों ने मुख्य रूप से जनवितरण का मामला उठाया। सदस्यों की मांग थी कि बहुत जगहों पर डीलरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। समय से उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इस पर एसडीओ ने एमओ को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

वहीं बसंतपुर व भगवानपुर हाट प्रखंड के जिला पार्षदों ने मांग की कि बहुत से लाभुकों का आज भी राशन कार्ड नहीं बना है जिससे वे खाद्यान्न से वंचित हैं। इस पर एसडीओ ने संबंधित एमओ को इसकी रिपोर्ट देने को कहा। एसडीओ ने गैस एजेंसी के संचालकों से कहा कि वे घर- घर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति करते रहें। बैठक में जिला पार्षद चंद्रिका राम, धर्मेंद्र यादव, रेणु यादव, प्रखंड प्रमुख गुलशन खातून, विनय सिंह, सांसद प्रतिनिधि बुल्लु सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026