सिसवन: अरघा से होगा बाबा महेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन आध्यात्मिक की उर्वर भूमि मेहंदार में इस वर्ष सावन महीने के 59 दिनों तक हर-हर महादेव के नारे गूंजेंगे, क्योंकि मनमास होने के कारण सावन महीना पूरे 59 दिनों का है। मंदिर प्रबंधन व प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां हर सावन महीने में श्रावणी मेला लगता है व लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। लोग बेसब्री से सावन महीने का इंतजार करते हैं। खासकर शिवभक्तों में सावन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सीओ सतीश कुमार तथा बीपीआरओ विभा कुमारी ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से मेला संचालन की तैयारी की जा रही है। मंदिर में प्रवेश के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार होंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रद्धालु अरघा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे। पंचायत सरकार भवन रामगढ़ से पूरब व विश्वकर्मा कुटी के पश्चिम वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। दो पालियों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024