महाराजगंज: रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

  • मुखिया पति के घर लौटने के दौरान बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
  • पीठ में थे तीन गोली के जख्म

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव समीप मांझी-बरौली मुख्य पथ पर सोमवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत के धनौता निवासी कमलदेव तिवारी के पुत्र सह रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रदीप तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में प्रदीप तिवारी को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदमाशों ने प्रदीप तिवारी को पीछे से गोली मारी थी, उनके पीठ में जख्म के निशान थे। चिकित्सकों के उन्हें तीन गोली लगी थी।

हत्या की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्र , पत्नी, मां, सहित सभी स्वजनों बदहवास स्थिति में अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जाता है कि प्रदीप तिवारी अपनी बाइक से महाराजगंज से घर लौट रहे थे। तभी जगदीशपुर गांव के पास घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने मांझी-बरौली मुख्य पथ पर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने प्रदीप तिवारी को खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी। इधर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ को छापेमारी में जुट गई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024