सिवान: राजस्व विभाग की बैठक में एडीएम ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय सभागार में मंगलवार काे राजस्व की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम जावेद अहसन अंसारी ने की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक के क्रम में अतिक्रमणवाद, लगान वसूली, भूमि विवाद, आपदा से संबंधित, कब्रिस्तान घेराबंदी, दाखिल खारिज आदि के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की गई। एडीएम ने सभी सीओ को दस दिनों के अंदर सभी अतिक्रमणवाद के लंबित मामले को निष्पादित करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। वहीं प्रखंडों के पदाधिकारियों को अंचल में बैठकर सभी अतिक्रमण बाद की समस्या का निवारण करना सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी अंचलाधिकारियों को अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण का स्वयं भौतिक सत्यापन कर एक सप्ताह के अंदर हटाने को कहा गया।

एडीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि विवाद की समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी के लंबित मामलों का त्वरित कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। आपदा के लंबित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। रोड एक्सीडेंट में मृत्यु के उपरांत उनके निकटतम संबंधी को सरकार के द्वारा सहायता राशि के लिए 15 दिन के अंदर प्रस्ताव देने को कहा गया। दाखिल खारिज के संबंध में भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए। दाखिल खारिज के संबंध में सभी अंचलाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही भू लगान वसूली आनलाइन से प्राथमिकता देने के संबंध में अंचलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि समय सीमा के भीतर एसओएफ प्रस्तुत करने एफिडेविट, काउंटर एफिडेविट दायर करने अथवा ओथ लेने संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस क्रम में सभी को निर्देश दिया गया कि एसओएफ को अच्छी तरीके से तैयार करें एवं सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी के मामलों का कंडिकावार विषय वस्तु सहित विवरणी उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही संबंधित मामलों का संक्षिप्त रिपोर्ट भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। समीक्षा बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, अपर समाहर्ता प्रियंका कुमारी सहित सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024