महाराजगंज: सारण डीआइजी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

लंबित कांडों का किया अनुसंधान

परवेज अख्तर/सिवान: सारण रेंज के डीआइजी विकास कुमार ने बुधवार को महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के सभी थानों में लंबित सभी कांडों की समीक्षा की। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा और एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने डीआइजी विकास कुमार की अगवानी की। एसडीपीओ कार्यालय पहुंचने पर डीआइजी को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद डीआइजी एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में गए। वहां उन्होंने एसपी और एसडीपीओ की मौजूदगी में अनुमंडल के सभी थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की।

इसके अलावा डीआइजी ने गुठनी थाना के हत्या से संबंधित लंबित कांडों का समीक्षा की। उन्होंने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों से वन टू वन बात किया तथा लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीआइजी ने अनुमंडल कार्यालय में रखे गए सभी आवश्यक फाइल एवं उसके रखरखाव का अवलोकन किया, साथ ही एसडीपीओ को कई मामलों के निष्पादन में तेजी लाने सहित आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने कई कांडों की जांच पंजी का बारीकी से अवलोकन किया।

इस मौके पर उन्होंने एसडीपीओ को लंबित कांडों के निष्पादन में और तेजी लाने, गंभीर कांडों का खुलासा करने बदमाशों को गिरफ्तार करने, जेल से छूटे बदमाशों पर नजर रखने, शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने सहित कई निर्देश दिए। निरीक्षण कार्य करीब दो घंटे तक चला। बातचीत के क्रम में डीआइजी ने कहा कि पत्रकार को गोली मारने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, लकड़ी नबीगंज ओपी प्रभारी सूरज प्रसाद, भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआइ दिलीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024