तरवारा बाजार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, कुछ सरकारी जमीन को बाजार के दबंग लोगों के द्वारा किया गया है कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार विकास से कोसों दूर है। यहां मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के जनप्रतिनिध लुभावने वादे कर चुनाव जीत जाते हैं जीतने के बाद तरवारा बाजार के विकास के संबंध में सभी वादे भूल जाते हैं। बाजार में लोगों को शेड,शौचालय,शुद्ध पेयजल आदि की कमी हमेशा खटकती है।इसके अलाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शौचालय व शेड के अभाव में महिलाओं का अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद विधायक, सांसद सभी लोग तरवारा बाजार आते-जाते रहते हैं और इस चौक पर नेताओं का स्वागत भी किया जाता है, लेकिन विकास की बात कोई नहीं करता है जिससे तरवारा बाजार उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।इस संबंध में मुखिया पति रहमतुल्लाह अंसारी ने बताया कि जल्द ही तरवारा बाजार पर सुलभ शौचालय का निर्माण होगा, इसके लिए बाजार में भूमि का चयन किया जा रहा है। भूमि तो है लेकिन उस पर बाजार के दबंग लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसको जिला प्रशासन से इसे अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया जाएगा। अतिक्रमण हटने के बाद तरवारा बाजार का अन्य विकास का पहल किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024