महाराजगंज: कचरा प्रबंधन निर्माण में घटिया सामग्री देख भड़के एसडीओ

परवेज अख्तर/सिवान: एसडीओ संजय कुमार ने शुक्रवार को पोखरा पंचायत में बन रहे कचरा प्रबंधन की जांच की। इस दौरान कचरा प्रबंधन में घटिया निर्माण पर भड़क गए। निर्माण कार्य में घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। इसे एसडीओ ने तुरंत हटाने का निर्देश दिया। एसडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि हर हाल में सरकार की योजनाओं को प्राक्कलन के अनुसार संपादित करना है।

किसी प्रकार की कोताही करने पर निर्माण एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी की जाएगी। इसके अलावे एसडीओ ने पोखरा पंचायत के आंगनबाड़ी, जनवितरण प्रणाली, विद्यालय का भी निरीक्षण किया। एसडीओ ने अभिकर्ता को सख्त हिदायत दी कि यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो इसकी रिपोर्ट डीएम तथा डीडीसी को भेजी जाएगी। ज्ञात हो कि पोखरा पंचायत में कचरा प्रबंधन का कार्य छह लाख की लागत से बन रहा है। इस मौके पर बीडीओ डा. रवि रंजन, मुखिया रत्नेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026