परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज एसडीओ रोचना माद्री ने बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने शहर के कलेक्ट्री पोखरा, नया बाजार पोखरा, कपिया पोखरा घाट, सिहौता घाट, इंदौली घाट का निरीक्षण कर तालाब में बैरिकेडिंग, साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मियों से कहा कि उसके अधीन पड़ने वाले सभी छठ घाटों की साफ-सफाई समय के पूर्व हो जानी चाहिए।
वहीं एसडीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में पोखरा, कसदेवरा के छठ घाट का निरीक्षण कर पोखरे के पानी की साफ सफाई, छठ घाटों की रंग रोगन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी, ईओ हरिश्चंद्र, बीडीओ डा. रवि रंजन, मुखिया रत्नेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…