परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में गुरुवार को एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अवकाश प्राप्त मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद सिंह ने मुख्य अतिथि को पुस्तकालय समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई सिवान के प्रवक्ता सह शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) ने कहा कि लोक आस्था रखने वाली समस्त नारीशक्ति को लेकर पुस्तकालय सह वाचनालय समिति इस तरह के कार्यक्रम कार्यांवयन हेतु नवीन योजना के साथ कार्य करने को संकल्पित है, विशेष रूप से आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद सदा बना रहे। इस मौके पर झब्लु सिंह, चुन्नू सिंह, सन्नी सिंह, संजू सिंह, लाल मोहम्मद, विपुल कुमार, नवीन कुमार सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि तुषार कुमार, पुजारी सिह काफी संख्या में छठ व्रती महिला उपस्थित थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…