महाराजगंज: बोर्ड मिडिल स्कूल मैदान के समीप झाड़ी से शव मिलने से सनसनी

17 सितंबर से लापता था किशोर, स्वजन जता रहे हत्या की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के बोर्ड मिडिल स्कूल के मैदान के समीप झाड़ी से शुक्रवार को एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पुरानी बाजार निवासी धनंजय गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। आयुष के बड़े भाई बिट्टू कुमार ने बताया कि आयुष 17 सितंबर से ही लापता था। 17 सितंबर से हमलोग लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार को किसी ने सूचना दी कि बोर्ड मिडिल स्कूल मैदान के समीप झाड़ी में एक शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर वहां पहुंच चप्पल व कपड़े उसकी पहचान की गई। वहीं शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को झाड़ी से बाहर निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजन का आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटनास्थल पर शव सड़-गल गया था तथा बदबू आ रही थी। शव के बगल में मृतक का चप्पल, पैंट रखा हुआ था। स्वजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है।

आयुष की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल :

आयुष का परिवार महाराजगंज स्थित ननिहाल में रहता है। आयुष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। आयुष की एक बहन है। इस घटना के बाद मां शारदा देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024