गुठनी: नगर पंचायत की बैठक में वित्तीय प्रभार नहीं मिलने से रोष

नौ महीने पूरे होने के बाद भी नगर पंचायत को नहीं मिला स्थाई ईओ

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव के बाद आज तक कोई स्थाई ईओ का पदस्थापन नहीं हो सका। इस कारण विकास कार्यों में गति नहीं मिल रही है। इसको लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति रोष देखा गया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि करीब वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण कई योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि योजनाओं को पैसा नहीं मिलने से सड़क निर्माण, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने, शौचालय निर्माण, सब्जी मंडी निर्माण, हाउस टैक्स, कचरा प्रबंधन, टैक्सी स्टैंड का निर्माण अधूरा है। इसके बाद मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, जिला प्रशासन से स्थाई रूप से ईओ की नियुक्ति की मांग की। बैठक में राजनाथ राम, दिलीप सिंह, अजय कुमार दुबे, उमेश यादव, अनिल कुमार पासवान, अमित राम, अरविंद यादव, निर्भय कुमार शुक्ला, विनोद कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी :

मैने बोर्ड की बैठक में बुलाई है और जो काम हो सकता है उसपर सभी से विचार विमर्श कर योजनाओं को लिया गया। हमारी कोशिश हैं की आपसी सामंजस्य से ही सर्वांगीण बिकास करना है।
डा. संजय कुमार

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026