महाराजगंज: मृतक के घर के सदस्यों से एसपी ने हासिल की जानकारी

अंधाधुंध फायरिंग कर चार को गोली मार दी थी

परवेज अख्तर/सिवान: दोहरे हत्याकांड की जांच को लेकर सोमवार को एसपी अभिनव कुमार महाराजगंज पहुंचे। एसडीपीओ पोलस्त कुमार, इंस्पेक्टर बालेश्वर राय और थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह से अबतक की प्रगति रिपोर्ट को जाना। उसके बाद एसपी मृतक के गांव रूकुन्दीपुर गए। मृतक अरमान मंसूरी के घर पहुंच परिजनों से जानकारी हासिल की। मालूम हो कि गत 5 अगस्त को बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में अंधाधुंध फायरिंग कर चार लोगों को गोली मार दी थी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो लोग जख्मी हो गए थे।

मृतकों में एक दरौंदा थाने के रुकुन्दीपुर निवासी अरमान मंसूरी व दूसरा जीबी नगर थाने के मिश्रवलिया निवासी सुदामा यादव थे। जबकि गोलीबारी की घटना में रघुनाथपुर थाने के निखती कला निवासी अशोक पटेल और स्थानीय थाने के बंगरा निवासी मनीष कुमार जख्मी हो गए थे। जांच मे पंहुचे एसपी ने घटनास्थल पर पंहुच विभिन्न दुकानदारों से करीब आधे घंटे तक जानकारी ली। एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की जांच की जा रही है। पुलिस हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर है। जल्द ही इस घटना से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026