महाराजगंज: पंचायतों के चार बड़े आबादी वाले वार्डों में लगेंगे स्ट्रीट लाइट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ डा. रविरंजन ने कर्मियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका महाराजगंज प्रखंड में प्रिजन कंपनी को दिया गया है। 18 दिसंबर से स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिले दिशा निर्देश के अनुसार प्रत्येक पंचायत के बड़े चार वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। ये वार्ड पंचायत में आबादी के अनुसार बड़े होंगे। उन्होंने एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर स्ट्रीट लाइट लगावें। इस संबंध में एजेंसी को जिला से निर्देश प्राप्त है। बैठक में प्रखंड के सभी 16 पंचायतों के मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026