परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक पंचायत की महिला वार्ड सदस्य ने अपने ही पंचायत के पंचायत सचिव पर छेड़खानी करने का आरोप लगा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें वार्ड सदस्य का प्रभार अभी तक नहीं मिला है। इसकी शिकायत बीडीओ से की जा चुकी है। आम सभा के आयोजन के बाद पंचायत सचिव ने प्रभार दिलाने का वादा करते हुए मैरवा अपने कार्यालय पर बुलाया। जब वह बेटे के साथ वहां पहुंची तो बेटे को प्रखंड कार्यालय भेज दिया और मौके का फायदा उठाकर छेड़खानी शुरू कर दी।
किसी तरह वह भाग कर बचने की कोशिश करने लगी। बता दें कि मैरवा प्रखंड के एक पंचायत सचिव और उनके पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड सदस्य समेत कुछ लोगों के साथ विवाद गहराने लगा है। एक दिन पहले संबंधित सचिव ने मैरवा थाने में कुछ लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था। बताया जा रहा है कि उस आवेदन में संबंधित एक वार्ड सदस्य के परिवार के भी सदस्य का भी नाम शामिल है। तीन दिन पहले कुछ लोगों ने पंचायत सचिव के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। हालांकि अभी किसी भी पक्ष से थाने में प्राथमिकी नहीं हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…