महाराजगंज: एसडीओ के कार्यकलाप को ले अनुमण्डल अधिवक्ता संघ ने दिया धरना

कार्य में सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन होगा भुख हडताल: संघ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज एसडीओ डॉ. रामबाबू प्रसाद के कार्यकलाप को ले अनुमडंल कार्यालय के परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसडीओ के कार्यकलाप को ले एक दिवसीय घरना दिया. अधिवक्ता संघ के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि एसडीओ द्बारा अपने संरक्षण में न्यायिक मुद्रांक विक्रेता से 100 रूपये का न्यायिक मुद्रांक 110 से 140 से लेकर मनमाने दाम में विक्रय करवा रहे है.पांच माह से टिकट नहीं मिल रहा है.उक्त टिकट भेंडर को लेकर जहा जहा रामजानकी पथ निर्माण के लिए शिविर लग रहा है वहां जा रहे है जो नियम के विरुद्ध है. हमलोग बार बार अधिकारियों से टिकट के लिए गुहार लगा रहे है.

पुछने पर हम अधिवक्ताओं को घमकी दे रहे है. उन्होंने कहा कि एसडीओ अपने पदस्थापना के समय से आजतक न्यायालय कार्य नहीं किये है जिससे कोर्ट का काम बाधित हो रहा है.अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि एक दो दिनों के अन्दर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो हम सभी अधिवक्ता अनुमण्डल कार्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन भुख हडताल पर बैठेगे.घरना में संघ के अध्यक्ष मुंशी सिंह, अधिवक्ता पी पी रंजन द्धिवेदी, के के सिंह, अनील सिंह, रश्मि कुमारी, रविन्द्र सिंह, भारत भूषण पाण्डेय, अखिलेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, अमरेश सिंह, अमोद कुमार भानु, रविकांत उपाध्याय, प्रभात कुमार सिंह, राजकिशोर शर्मा, राकेश सिंह, विजय तिवारी, संजय कुमार उपाध्याय, वशिष्ठ सिंह,रमेश वर्मा, रामसंजय सिंह, वंसत कुमार, कौशल किशोर सिंह, परमानंद यादव, जयप्रकाश सिंह, ललन सिंह आदि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026