परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई.घटना के संबंध में बताया जाता है कि महुआबारी गांव निवासी ताज महम्मद की पत्नी एमुल निशा (70) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. ग्रामीणों का कहना था कि महिला की हत्या ससुराल पक्ष वालों द्वारा की गई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना डीजी सेल पटना को दिया.
इसकी सूचना मिलने के बाद डीजी मुख्यालय ने जीरादेई थानाध्यक्ष को जाँच करने का निर्देश दिया.मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने जांच में पाया कि महिला की मौत स्वभाविक हुई है. और उसकी हत्या की खबर महज एक अफवाह है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि महिला की मौत की रिपोर्ट डीजी ऑफिस पटना को भेज दी गई है. वही परिजनों का आरोप था कि उनकी छवि खराब करने के लिए किसी ने साजिश के तहत इसकी सूचना दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…