परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना महाराजगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में फ्लाप साबित हो रही है। नल से पानी नहीं गिर रहा है। वार्ड के लोगों का आरोप है कि नल जल योजना का कोरम पूरा कर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इससे सबको परेशानी हो रही है। वार्डवासी मुकेश कुमार, अित कुमार, मनन साह, मनोज कुमार, सरफुद्दीन, गोलू कुमार, उमेश चौधरी, मदन कुमार, नसरुल, विक्की कुमार आदि का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सुबह हमलोग अपने-अपने घरों के आगे लगे नल से पानी गिरने का इंतजार करते हैं, लेकिन पानी नहीं गिरता है। महाराजगंज नगर पंचायत के वार्डों के लिए प्रखंड में बने पानी टंकी से पानी सप्लाई की जाती है। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ हरिश्चंद्र ने बताया कि पानी टंकी के मोटर में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण पानी सप्लाई में परेशानी हो रही है। शीघ्र ही उसे दूर कर पानी सप्लाई शुरू कर दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…