मैरवा: दो एक्सप्रेस ट्रेनों का शुरू नहीं हुआ ठहराव

कोविड के दौरान मैरवा स्टेशन पर रोक दिया गया था ठहराव

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोनाकाल में मैरवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव निरस्त होने वाले ट्रेनों में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अब तक शुरू नहीं किया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। अवध असम एक्सप्रेस और लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव मैरवा में कोरोनाकाल में निरस्त कर दिया गया था। दो ट्रेन से मैरवा से काफी संख्या में लोग यात्रा करते थे, लेकिन ट्रेन का ठहराव शुरू नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संध्या चार बजे के बाद मुजफ्फरपुर एवं पटना जाने के लिए मैरवा से देर रात तक कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है।

उधर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और छपरा मथुरा एक्सप्रेस की मैरवा रेलवे-स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर कई बार समाजसेवियों और संघर्ष समिति ने पूर्वोत्तर रेल महाप्रबंधक और वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम को मांग पत्र सौंपा है, लेकिन उस पर भी विचार नहीं किया जा सका है। इसको लेकर पूर्व में धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे किराया तो बढ़ा रहा है, लेकिन रेल यात्रियों की सुविधाओं में कटौती हो रही है। संध्या समय एक घंटे के अंदर ही भटनी की तरफ जाने के लिए दो ट्रेन उपलब्ध है। इससे यात्रियों को बहुत अधिक फायदा नहीं मिल रहा है। इन दोनों ट्रेन के बीच अगर दो घंटे का अंतराल हो तो ज्यादा लाभप्रद साबित होगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024