महाराजगंज: शटरिंग से गिरने से किशोर की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में रविवार की शाम एक किशोर की शटरिंग से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पहचान देवरिया निवासी मुजफ्फर हुसैन के पुत्र कमरुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुजफ्फर हुसैन अपने निजी जमीन में मकान बनवा रहे थे।

उनका पुत्र कमरुद्दीन छत पर चढ़ कर शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर कर बेहोश हो गया। स्वजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजन को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक पांच भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024