परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी टोले माधवपुर स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव सामाजिक कार्यकर्ता आनंद प्रसाद कुशवाहा की देखरेख में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रुद्राभिषेक, पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आचार्य संत अमित भारद्वाज, आचार्य धीरज शांडिल्य, आचार्य नीरज पांडेय, आचार्य बिहारी पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा पाठ कराया गया।
पूजा समापन के बाद मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई जो गांवों का भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंच संपन्न हो गई। इस मौके हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर समाजसेवी आनंद प्रसाद कुशवाहा, पुजारी अखिलेश दास, संतोष प्रसाद समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…