परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के कपिया निजामत गांव में मंगलवार को घर के बाहर बैठी रामनारायण सिंह की पत्नी रमावती देवी की हत्या गांव के ही अनुज यादव ने चाकू मारकर कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अनुज यादव को काफी मशक्कत के बाद रात्रि में ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार रमावती देवी बहुत ही मिलनसार महिला थी। उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अनुज यादव ने रमावती देवी को क्यों चाकू मारा यह सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है।
पुत्र के आवेदन में पिता-पुत्र पर प्राथमिकी :
रमावती देवी की हत्या मामले में मृतका के पुत्र आकाश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अनुज यादव एवं उसके पिता रमेश यादव को आरोपित किया है। पुलिस अनुज यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रमेश यादव की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर स्थिति नजर रखी हुई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…