सिवान: बसंत पंचमी कल, विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की होगी पूजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को होने वाली बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की पूरी हो गई है। मां सरस्वती की पूजा को लेकर श्रद्धालु बुधवार को पूजन सामग्रियों की खरीदारी समेत पूजा पंडाल तथा मां सरस्वती की प्रतिमा की सजावट में पूरी रात जुटे रहे। पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। बच्चे पंडाल तथा प्रतिमा सजावट के लिए बाजारों में फूलपत्ती, मुकुट, वीणा आदि की खरीदारी करने पहुंचे थे, इस कारण बाजारों में भीड़ देखी गई। इसके अलावा बाजारों में पूजा सामग्री यथा फल, राशन आदि दुकानों पर सुबह से देर शाम लोग तक जमे रहे। वहीं बच्चे मूर्तिकारों के यहां से मां की प्रतिमाओं को विभिन्न साधनों से ले जाते देखे गए।

इसलिए होती है मां सरस्वती की पूजा :

आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि भगवती सरस्वती की उत्पत्ति माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को होने से हम सब भगवती सरस्वती के पूजन करते हैं। इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन भी माना जाता है, जिस कारण नाम बसंत पंचमी भी कहा जाता है। मां को कई नामों से अलंकृत किया जाता है यथा हंस वाहिनी, वीणा पुस्तक धारणी, कमल आसनी, पद्मासनी आदि। मां अपने भक्तों को सदा बुद्धि एवं विद्या देवी है। इससे समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सरस्वती पूजन का शुभ मुहूर्त :

बसंत पंचमी का त्योहार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग गणना के अनुसार पंचमी तिथि बुधवार को ही दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर लग गया है। जो कि 26 जनवरी यानी गुरुवार की दोपहर तक रहेगा। ऐसे में उदया तिथि में ही गुरुवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त गुरुवार को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की पूजा सबसे उत्तम रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026