परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज शहर के एसबीआई परिसर से उचक्कों ने हेडमास्टर के बैग से 35 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोड़ारी कला निवासी सह दरौंदा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिरसांव के प्रभारी हेडमास्टर मिथिलेश कुमार तिवारी स्टेट बैंक में रुपये निकासी के लिए गये थे। उन्होंने बताया कि 35 हजार रुपये की निकासी कर रुपये बैग में रख लिये व बगल में पासबुक प्रिंट कराने के लिए गए।
जब पासबुक प्रिंट कराकर बैग में रखने के लिए चेन खोले तो देखें कि साइड से बैंग फटा हुआ था और बैग में रखे रुपये गायब थे। इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक से सम्पर्क कर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा। जिसपर कुछ ही समय में जल्दी-जल्दी सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। फुटेज पूरी तरह धुधंला दिखाई दे रहा था। हेडमास्टर ने घटना की सूचना थाने में दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…