सिवान: 31 अक्टूबर तक मतदाताओं के घर-घर जाकर जांच करेंगे बीएलओ

  • दोहरे मतदाताओं के नाम या अन्य प्रकार की त्रुटियों को करें दूर
  • नए मतदाताओं के नाम शामिल करने को ले पुर्नरीक्षण का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगातार जारी है। शहर के डायट व सीएटी भवन में आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार 13 हजार ईवीएम का एफएलसी मंगलवार से शुरू हो गया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय व अवर निर्वाचन पदाधिकारी महाराजगंज अनिल कुमार तिवारी की देखरेख में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच एफएलसी का कार्य चल रहा है। इधर, निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर बूथ लेवल अधिकारी को मतदाताओं की जांच सुनिश्चित कराने को कहा है। इस संदर्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों का ऐसे निर्धारण कर लें, जिससे कि किसी भी बूथ पर 1500 से अधिक मतदाता नहीं रहें।

वहीं भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने को ले मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण का निर्देश जारी किया है। एक नवंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं पुर्नरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने से पहले नौ अगस्त तक मतदाता सूची में दोहरे मतदाताओं के नाम या अन्य प्रकार की जो भी त्रुटियां हैं, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने हर विधानसभा में एक जनवरी 2022 के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष पुर्नरीक्षण कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश सीईओ को दिया है। बताया जा रहा कि एक नवंबर को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से पहले एक से पहली से 30 नवंबर तक मतदाताओं से दावा-आपत्ति का आवेदन पत्र प्राप्त किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026