Categories: Maharajganj News

महाराजगंज: देवी जागरण में रात भर झुमते रहे दर्शक

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

परवेज़ अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के नखास चौक स्थित मां दुर्गा के प्रथम वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के समापन पर रविवार को   देवी जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें रात भर दर्शक भक्ति गानों पर झुमते रहे. आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी कलाकारों को मां की  चुनरी भेट किया. कलाकरों ने एक से एक भक्ति गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.कार्यक्रम की शुरुआत गायक मनन मधुकर ने मिल कर त्रिशक्ति मां दुर्गा बन जाली,सातों बहिनिया के भैरव दुलारूआ भाई रे से हुआ.

दूरदर्शन कलाकार सानिग्धा मिश्रा उर्फ मीनू मिश्रा ने ओ मां मेरी ओ मां मेरी,निमिया के डाल ये मैया,भजन गायिका रेनू राज,राजू रंजन मिश्रा,मोहित गिरी मोहित के प्रस्तुति पर श्रोता झुमते रहे. झांकी भी प्रस्तुत की गयी. जिसमे गणपति बप्पा मोरया, सत्यम सुंदरम शिवम,घडी घडी भाग ना पिसाव भोला जी,बाली सी उमरिया पर श्रोता रातभर झुमते रहे. कार्यक्रम की शुभारंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, सचिव राजेश अनल, हरिशंकर आशीष, विक्की कसेरा ने मां दुर्गा के चित्र पर दिप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर पुरोहित बिपिन बिहारी उपाध्याय दिनेश कुमार सुधीर कुमार रंजन कुमार प्रमोद कुमार साहिल कुमार अभिषेक ब्याहूत, नीरज कुमार संतोष कुमार अंजली कुमारी आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026