महाराजगंज: घर से पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी, ग्रामीणों में भय का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आरबीजी आर कालेज के समीप इंदौली गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर आभूषण, कपड़ा समेत करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।बताया जाता है कि शहर के काजी बाजार निवासी जनक प्रसाद के पुत्र देवेंद्र प्रसाद इंदौली स्थित आरबीजीआर कालेज के समीप मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे एक मुकदमा के सिलसिले में घर के सभी सदस्य अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। तभी रविवार की रात्रि चोरों ने छत के रास्ते उनके घर में प्रवेश कर सभी कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे करीब एक लाख से अधिक का आभूषण की चोरी कर फरार हो गए।

सोमवार की सुबह जब स्वजनों की नींद खुली तो मकान का दरवाजा खुला देख इसकी सूचना स्वजनों को दी। चोरी की सूचना पर परिवार के सदस्य घर पहुंच घर में बिखरा सामान देख हतप्रभ हो गए। स्वजन सुगांती देवी ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। सुगांती देवी ने बताया कि घर से करीब पांच लाख के आभूषण, 42 इंच और 32 इंच के दो एलईडी टीवी तथा कई कीमती साड़ी चोरों ने चोरी कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है। प्राथमिकी कर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024