जीरादेई: जनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

दर्जनों युवा जनसुराज के बने सदस्य, क्लब के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर के समीप सोमवार को जनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक जनसुराज के सभापति डा. जमील अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना के साथ बैठक की कार्यवाही आरंभ की। स्वागत भाषण जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता तथा संचालन जिला प्रमुख पार्टी प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर संगठन के विस्तार एवं जनसुराज के परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी एवं बुद्ध के दर्शन पर आधारित है जनसुराज। उन्होंने बताया कि बिहार में शिक्षा, कृषि, अर्थ एवं युवाओं का पलायन तथा बेरोजगारी यक्ष प्रश्न बना हुआ है जिसका उत्तर मिलते ही बिहार की दशा व दिशा बदल जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसी यक्ष प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पूरे बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं तथा आमजन की समस्या से अवगत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पदयात्रा पूर्ण होने पर बिहार के विकास का रोडमैप जारी होगा तथा सही लोग, सही सोच एवं सामूहिक प्रयास के बल पर इसको धरातल पर उतारा जाएगा जिससे एक नवीन बिहार का उदय होगा। जिलाध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद इंतेखाब अहमद ने कहा कि बच्चों की सुंदर भविष्य एवं बिहार की तरक्की के लिए जनसुराज को सबल कीजिए ताकि आनेवाले दिनों में बिहार में सुंदर राज्य की स्थापना हो सके। जिला संगठन सचिव सह पूर्व जिला पार्षद राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि जनसुराज को पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने में प्रखंड स्तरीय समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है। अवकाश प्राप्त बीडीओ जनसुराज की महिला अध्यक्ष कुमकुम देवी ने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की दशा एवं दिशा को बदलने का एक सार्थक प्रयास एवं प्रयोग कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर जनसुराज से जुड़ जनसुराज के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

प्रखंड प्रभारी सह पूर्वपैक्स अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि बिहार में जनसुराज की पहली समिति आठ अगस्त 2022 को जीरादेई में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में बनी इसलिए जीरादेई प्रखंडवासियों का नैतिक कर्तव्य बनता है कि जनसुराज के व्यापक स्वरूप में अपनी ऊर्जा को लगाएं ताकि महात्मा गांधी एवं राजेंद्र बाबू के सपना साकार हो सके। जनसुराज के प्रखंड प्रभारी अरविंद सिंह एवं संगठन सचिव सह पूर्व मुखिया बलिंद्र सिंह ने सभी सदस्यों को जनसुराज के उद्देश्यों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया तथा प्रत्येक पंचायत के समन्वयक का चयन हुआ एवं उनको एक सप्ताह के अंदर सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय समिति बनाने का जिम्मेवारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रखंड के दर्जनों युवाओं ने जनसुराज के संस्थापक सदस्य बने। क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया तथा क्लब के किट्स का वितरण हुआ। इस मौके पर प्रखंड उपप्रमुख अनिल सिंह, जनसुराज समिति अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, लोकपाल प्रशांत कुमार, ललितेश्वर राय, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, संयोजक आशीष कुमार, पैक्सअध्यक्ष सह पूर्व बीडीसी नुरुल होदा, हरिकांत सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026