परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में गुरुवार की रात आई बरात में हाथी के उत्पात से अफरातफरी मच गई। हाथी का क्रोध देख महावत भी भाग गया। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात रामापाली गांव में एक बरात आई थी। इसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट आए हुए थे। द्वार पूजा होने के बाद एक हाथी अचानक उत्पात मचाना शुरू कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई।
बरात में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। हाथी खेतों में लगी फसल को क्षति पहुंचाना शुरू कर दिया। हाथी के उत्पात से आस-पास के गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। महावत भी हाथी छोड़कर फरार हो गया। बाद में कई महावत के आने के बाद हाथी पर काबू पाया गया। फिलहाल हाथी को बांधा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…