परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत विभाग ने छापेमारी के तहत चोरी से बिजली जलाते पांच लोगों को पाया। इस मामले में विभाग के कनीय विद्युत अभियंता नदीम हसन ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में ब्रह्मस्थान निवासी सत्येंद्र कुमार सिंंह पर 29 हजार 692 रुपया, धर्मराज के झूलन महतो पर 20323 रुपया, वहीं चौरासी निवासी रामप्रवेश सिंह पर 13 हजार 130 रुपया, धनंजय कुमार सिंह पर 9522 रुपये और मो. शाकीर पर 19 हजार 764 रुपये विद्युत क्षति का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। छापेमारी टीम में कनीय विद्युत अभियंता के अलावा सहायक विद्युत अभियंता विशाल कुमार गुप्ता अन्य कर्मी शामिल थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…