महाराजगंज: दुर्गापूजा में डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध: डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में शनिवार की देर शाम डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने अनुमंडल क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को ले कई दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा में इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मनचले लोगों पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूजा पंडाल में अश्लील गाने एवं डीजे नहीं बजाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पूजा भक्तिभाव से करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दशहरा का पर्व आपसी भाईचारा एवं सौहार्द वातावरण के साथ मनाया जाता है और एक समुदाय दूसरे समुदाय को सम्मानित करते हैं यह सबसे बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने बैठक में मौजूद अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न हो इसके लिए क्षेत्र में गश्त, सरकारी दिशानिर्देश का अनुपालन कराना, जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती, शराब के विरुद्ध छापेमारी पर ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में डीडीसी भूपेंद्र कुमार यादव, एडीएम जावेद अहसन अंसारी, सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट, एसडीओ रोचना माद्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नीतीश कुमार, महाराजगंज बीडीओ डा, रवि रंजन, दारौंदा बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, महाराजगंज थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सहित दारौंदा, भगवानपुरहाट, बसंतपुर, गोरेयाकोठी, लकड़ी नबीगंज के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024