परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव के समीप मांझी-बरौली मुख्य पथ पर 21 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों से दो लाख रुपये छीन लिए थे। इस मामले में 24 दिन बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा करने में असफल है। हालांकि थाने की पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी हुई है तथा महाराजगंज स्थित बैंक से लेकर डिब्बी गांव तक सड़क किनारे विभिन्न दुकानों में लगे सीसी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अब तक जितने भी सीसी फुटेज देखे गए हैं उसमें स्पष्ट चेहरा नहीं दिख रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि महाराजगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक में भी सीसी कैमरे से जांच एवं पूछताछ चल रही है। जीविका दीदियों द्वारा बताए गए जानकारी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों का पहचान कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि डिब्बी का पंकज जीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव उषा देवी ने थाना में आवेदन देकर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दो लाख रुपये लूट लेने की प्राथमिकी कराई है।ज्ञात हो कि डिब्बी पंकज जीविका स्वयं समूह की सचिव उषा देवी दो अन्य जीविका दीदियों के साथ महाराजगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से दो लाख रुपये निकासी कर डिब्बी लौट रही थी तभी गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उषा देवी के पास से रुपये रखा बैग छीन फरार हो गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…